indianjagran.in
धमतरीसमाचार

रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय का फुका पुतला

धमतरी/जमीन रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसजनों ने गांधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया इसके पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे एकत्रित हुए जहां से नारा-बाजी करते हुए गांधी मैदान पहुंच पुतला फूंक दिया। कांग्रेसियो ने पूरे राज्य में जमीन पंजीयन को लेकर हो रही लगातार समस्याएं नई जमीन के गाइडलाइन दर में बेहताशा बढ़ोतरी एवं अनियमिताए का जमकर विरोध किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, शकील अहमद गुड्डा, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद पारसमनी साहू, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडये, जनपद सदस्य खिलेंद्र ध्रुव, जिला सचिव विक्रांत पवार, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश मौर्य, गीतराम सिन्हा, आशुतोष खरे, देवेंद्र देवांगन, सूरज पासवान, प्रवीण साहू, मोहित देवांगन, अविनाश मरोठे, रजत सोनकर, मानिक साहू, कुशल देवांगन, संजू साहू, रमेश देवांगन, धर्मेंद्र पटेल, पूरन सोनी, जित्तू साहू, अमित बाघमारिया, रुद्रा साहू शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts