
धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा “वूमेन फॉर ट्री” योजना के अंतर्गत रविवार को मुजगहन एसटीपी प्लांट परिसर एवं सोरिद डिपो पारा में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल एवं सभापति कौशिल्या देवांगन ने किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं, इसलिए सभी को पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। निगम की इस पहल से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी फैलेगी।
