धमतरी/नरहरा वाटरफॉल में रविवार को डूबे युवक का शव आखिरकार दूसरे दिन की खोजबीन में मिल गया। रायपुर से आए युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया था, जिसके बाद से वह लापता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोरण नायक अपने दोस्तों के साथ नरहरा वाटरफॉल घूमने आया था। सभी दोस्त जलाशय के किनारे नहा रहे थे, तभी अचानक तोरण का पैर फिसल गया और वह लगभग 20 फीट नीचे स्थित गहरी खाई में जा गिरा। देखते ही देखते युवक पानी की गहराई में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रविवार देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई, जिसमें गोताखोरों ने युवक की लाश पानी से बाहर निकाल ली गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा
