धमतरी/श्री श्याम प्रभु की भक्ति एवं संकीर्तन से सराबोर होने का पावन अवसर शहरवासियों को एक बार फिर प्राप्त होने जा रहा है। एकादशी के शुभ अवसर पर 29 जनवरी 2026, गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे से श्री श्याम मंदिर, धमतरी में भव्य ‘श्याम भजन संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस आध्यात्मिक संध्या में श्रद्धालु श्याम नाम के मधुर भजनों का रसपान करेंगे और प्रभु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिकाएं संध्या मिश्रा एवं सुमन मिश्रा (दुर्ग) अपनी भक्तिमयी प्रस्तुतियों से वातावरण को श्याममय बनाएंगी। विष्णु दयाल अग्रवाल (धमतरी) ने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विशेष आग्रह किया है।
