indianjagran.in
क्रिकेटधमतरी

धमतरी के खेल प्रेमियों को रहता है जिसका इंतज़ार — फिर लौट रहा है DPL सीजन-7

धमतरी/धमतरी के खेल प्रेमियों के लिए एक बार फिर से रोमांच का मौसम लौटने वाला है। धमतरी प्रीमियर लीग (DPL Season-7) की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 से मिशन ग्राउंड, धमतरी में आयोजित की जाएगी।

धमतरी विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का यह सातवां संस्करण होगा, जिसे मॉर्निंग क्रिकेट क्लब, धमतरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा, जिनमें से 16 टीमें धमतरी क्षेत्र से और 8 टीमें ग्रामीण स्तर से होंगी।

पुरस्कार राशि

प्रथम पुरस्कार: ₹2,00,000 नगद + विनर ट्रॉफी

द्वितीय पुरस्कार: ₹1,00,000 नगद + रनरअप ट्रॉफी

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन जैसे विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

टीम संयोजन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार आयोजन को और भी भव्य व पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिले।

खेल प्रेमियों में DPL को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात और रातों की रौनक एक बार फिर धमतरी को क्रिकेटमय करने जा रही है।

Related posts