indianjagran.in
धमतरीनगर निगम धमतरी

कांग्रेस की सद बुद्धि यज्ञ का असर घड़ी चौक की बंद घड़ी शुरू – पूर्णिमा गजानंद रजक

वर्ष 2025 जुमले बाजी, फोटो बाजी ,झूठे वादों में बीता, उम्मीद है वर्ष 2026 शहर विकास के लिए प्रभावी होगा – उमा भागी ध्रुव

धमतरी/शहर के हृदय स्थल पर स्थित धडी चौक जो धमतरी की एक पहचान रही है विगत साल भर से बंद पड़ी थी हिन्दू शास्त्रों में बंद घड़ी को अशुभ संकेत माना जाता रहा है नयापारा वार्ड पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक ने कहा है कि कांग्रेस के सात दिवसीय धरना में महापौर के लिए सद बुद्धि यज्ञ भी किया गया था जन दबाव जन आंदोलन का सीधा प्रभाव प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर पड़ा जिसके परिणाम स्वरूप बंद घड़ी शुरू हुआ जिसमें विघ्नकर्ता गणेश जी यज्ञ किया गया हमारे यज्ञ का असर दिखने लगा है वर्ष 2025 फोटो बाजी, करोड़ों की झूठे घोषणा,जुमले बाजी में बीत गया उम्मीद है कि आने वाला वर्ष 2026 धमतरी विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा ।

पार्षद उमा भागी ध्रुव ने कहा कि नया साल में नगर निगम के 9 माह से कमरे में बंद फाइलें तेजी से काम करेंगे , अस्थाई रूप से बनाए गए कमिश्नर जनता की समस्या को सुनने निगम कार्यालय में सुचारु रूप से बैठेगी, डीजल चोरी के अपराधी सलाखों के पीछे होंगे ,जनता को मूलभूत सुविधा अच्छे से मिलेगा, जल विभाग में लगा शनि ग्रह जल्द समाप्त होगा लोगो को सुचारु रूप से मिल पाएगी बुजुर्गों को हर महीने पेंशन मिले, आवास हितग्राहियों को सही समय में आवास का किश्त मिल पाएगा यही उम्मीद हम कर रहे है ।

Related posts