indianjagran.in
आस्था

निशान संग निकलेगी आस्था, आज से श्याम रंग में रंगेगा शहर….. श्री श्याम मंदिर में त्रि-दिवसीय भव्य फागुन उत्सव का शुभारंभ

धमतरी/फाल्गुन मास की पावन बेला में शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र श्री श्याम मंदिर धमतरी आज से भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के रंग में सराबोर होने जा रहा है। मंदिर परिसर में त्रि-दिवसीय भव्य फागुन उत्सव 2026 का शुभारंभ आज 26 फरवरी से होगा, जिसमें तीन दिनों तक विविध धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तजन बाबा श्याम की भक्ति में लीन रहेंगे।

आज: भव्य निशान यात्रा से शुरुआत
उत्सव का शुभारंभ आज दोपहर 3:00 बजे भव्य निशान यात्रा से होगा। शहर में श्याम भक्तों की टोलियां बाबा के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई प्रसाद की व्यवस्था रहेगी तथा संध्या समय भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

27 फरवरी: अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग
उत्सव के दूसरे दिन 27 फरवरी को बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
रात्रि 8:00 बजे से भव्य भजन संध्या प्रारंभ होगी, जो “बाबा की इच्छा तक” चलेगी।
कार्यक्रम के पश्चात भक्तों के लिए श्याम खिचड़ी प्रसाद एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

28 फरवरी: अखंड ज्योति पाठ
उत्सव के अंतिम दिन 28 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फागुन उत्सव में सहभागी बनने और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

*फागुन के इस पावन अवसर पर तीन दिनों तक श्याम भक्ति में डूबा रहेगा धमतरी।*

Related posts