indianjagran.in
धमतरी

अर्जुनी बायपास पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौके पर मौत

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी बायपास पुलिया के पास सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन सीआरपीएफ के जवान और एक वाहन चालक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कार सीधे खड़े ट्रक में जा भिड़ी, जिससे हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।यह घटना क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल छोड़ गई है।

Related posts