धमतरी की महारानी की भव्यता और दिव्यता अत्यंत मनभावन है – रंजना साहू

धमतरी/शहर के विवेकानंद कॉलोनी में विराजित धमतरी की महारानी की पंचमी के पावन अवसर पर भव्य महाआरती हुई जिसमें सैकड़ों भक्तजन श्रद्धा के साथ उपस्थित हुए,जहाँ मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजना साहू एवं भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू,पार्षदगण अनीता अग्रवाल,नम्रता पवार,पूर्व पार्षद सुशीला तिवारी,डीपेंद्र साहू,जय हिंदूजा,पंकज साहू पहुँचे,युवा टीम के देवेश अग्रवाल एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी का स्वागत किया,उक्त अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा नवरात्रि हमें प्रेम, करुणा और दया जैसे सकारात्मक गुणों को अपनाने की प्रेरणा देती है,धमतरी और खासकर विवेकानंद कॉलोनी के युवाओं ने जो आयोजन किया है वि काबिले तारीफ़ है,जिस प्रकार से इतना भव्य आयोजन और माता की नौ दिन सेवा समिति के सदस्य कर रहे हैं वे साधुवाद के पात्र हैं। धमतरी की महारानी की भव्यता और दिव्यता अत्यंत मनभावन है।आज के दिन यही कामना करती हूँ की माँ दुर्गा का दिव्य आशीर्वाद समस्त धमतरीवासियों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि प्रदान करे, माँ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही प्रार्थना है।

इस दौरान देवेश अग्रवाल, आकाश साधवानी, सृजन सिन्हा, नयन सुखवानी, मनजोत बिंद्रा, अनुज अग्रवाल, उमेश शाह, विशाल रामरख्यानी, नीरज श्रीवास्तव, हिमांशु केशवानी, राहुल अग्रवाल, सानिध्य मिश्रा, स्वप्निल गजेंद्र, युगल साहू, गुंजल सिन्हा, गूंज सोनी, राम शर्मा, रोहित बक्शानी, भावेश बक्शानी, सिद्धार्थ केशवानी, निखिल वरदानी, यश अग्रवाल, तोषित, आयुष सुखवानी, निर्मल साहू, नितिन महावार, श्रेयांश आडवाणी, मोहित मंधान, सुमीत नागवानी, आशीष अग्रवाल, निशु सिन्हा, अंकित अग्रवाल, अनुज सिंह, सन्नी गुप्ता, सन्नी अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा, जश्न, देव, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।




