धमतरी/धमतरी शहर से लगा हुआ ग्राम रत्नाबांधा,मुजगहन में विशाल तालाब जो की बहुत प्राचीन तालाब है।गर्मी के दिनों को देखते हुए तालाब में जल स्रोत को बनाए रखने के लिए एवं उसके स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तालाब में व्याप्त जलकुंभी व खरपतवार की सफाई अभियान विगत तीन दिनों से युद्ध स्तर पर चल रहा है।
क्षेत्र के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने बताया है कि यह तालाब रत्नाबांधा,मुजगहन दोनों गांव की सीमा से लगा हुआ है।और इस तालाब का उपयोग दोनों गांव के लोग एवं आसपास के शहर से लगे वार्ड के लोग भी निस्तारी के रूप में उपयोग करते हैं ।क्षेत्र के लोगों के मांग के अनुसार तालाब की समय-समय पर साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए तालाब में व्याप्त जलकुंभी,खरपतवार को तालाब से बाहर निकाल कर सफाई किया जा रहा है जिससे तालाब स्वच्छ दिखे,स्वच्छ रहे और जल स्रोत बना रहे।गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या ना हो तालाब के जल स्रोत को बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें उपस्थित तेज नारायण मीनपाल ,कमलेश मीनपाल,पवन कुमार,टेपचंद, रामकुमार, राजेंद्र, संतोष आदि शामिल है।
