indianjagran.in
धमतरी

जनपद पंचायत की बैठक में रत्नाबांधा स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर सौंपा ज्ञापन – कीर्तन मीनपाल

धमतरी/जर्जर शाला भवन से हरपल खतरा बना हुआ है।इसे जल्द से जल्द डिस्मेंटल करने की मांग को लेकर जनपद पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित जनपद की सीईओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी बी ई ओ को ज्ञापन सौंपा गया।

गौरतलब है  कि शासन द्वारा शिक्षा को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है इससे शिक्षा व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हुआ है ।लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल परिसर में स्थित जर्जर शाला भवन हरपल खतरा बना हुआ है ।कुछ इसी तरह की समस्या से शहर सीमा में लगे ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के ग्रामीण जूझ रहे हैं ।

जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने बताया कि शासकीय स्कूल प्राथमिक शाला परिसर में जर्जर शाला भवन है। इसके इर्द-गिर बच्चे खेलते रहते हैं तथा बच्चों के सुलभ शौचालय लगा हुआ है ।इससे हमेशा अनहोनी होने का अंदेशा बना रहता है पालक के साथ ग्रामीण भी चिंतित हैं और तो और शिक्षकों को भी बच्चों की विशेष निगरानी रखनी पड़ती है। क्योंकि यहां प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला दोनों कक्षाएं संचालित है ।इसे ध्यान में रख उक्त जर्जर शाला भवन को जल्द से जल्द डिस्मेंटल करने की मांग को लेकर शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा गया और पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन आज तक इस ओर पहल नहीं होने से ग्रामीण जनों में नाराजगी व्याप्त है।जल्द से जल्द उक्त भवन को डिस्मेंटल करने की मांग की गई है। ग्रामीण एवं पालकों ने बताया कि शाला परिसर में स्थित जर्जर शाला भवन करीब तीन साल पुरानी है ।डिस्मेंटल के अभाव में उक्त स्थान में नए भवन का निर्माण नहीं हो पा सका है। आलम यह है कि अतिरिक्त कक्ष में कुछ कक्षाएं एक साथ संचालित हो रहे हैं और इससे बच्चों को अध्यापन करने में बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवन को जल्द से जल्द डिस्मेंटल किया जाए।

Related posts