
धमतरी। शहरवासियों के लिए स्वाद और मिठास का नया ठिकाना तैयार हो गया है। रुद्री रोड स्थित जनपद कार्यालय के बाजू में “महानदी रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स” का भव्य शुभारंभ 5 सितंबर शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।साथी ही संचालक एवं परिवार जानो को शुभकामनाएं दी।
प्रतिष्ठान के संचालक भूपेश गजेंद्र ने बताया कि इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को केवल मिठाइयाँ ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट नाश्ता, शुद्ध वेज भोजन, चाइनीज़ और साउथ इंडियन व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही परिवार संग बैठकर खाने के लिए आरामदायक और स्वच्छ माहौल भी तैयार किया गया है।

उद्घाटन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। ग्राहकों ने कहा कि एक ही जगह पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ साउथ इंडियन, चाइनीज़ और ब्रेकफास्ट का मिलना धमतरी के लिए खास अनुभव है।
रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी विशेषता है – स्वच्छता, गुणवत्ता और ताजगी से भरा स्वाद। संचालक भूपेश गजेंद्र ने कहा कि उनका लक्ष्य ग्राहकों को सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव देना है।

“महानदी रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स” के शुभारंभ पर शहर के अनेक व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए संचालक को शुभकामनाएँ दीं।


