indianjagran.in
सेवा

रक्त से रिश्ते: अधिकारी बने सहारा, जरूरतमंद को दिया नया जीवन उपहार

धमतरी/समाज में जब कोई संवेदनशील अधिकारी मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही कार्य धमतरी तहसील के नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे ने कर दिखाया।

नंदा हॉस्पिटल में भर्ती मरीज राजू राम की गंभीर आवश्यकता को देखते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के अपना अमूल्य रक्त मानस सेवा ब्लड बैंक में आकर किया। मरीज की हालत को देखते हुए रक्त की तत्काल जरूरत थी, ऐसे समय में उन्होंने आगे बढ़कर न केवल एक जीवन बचाने में सहयोग किया बल्कि यह भी साबित किया कि सेवा का असली धर्म इंसानियत है।

रक्तदान को महादान कहा गया है और श्री डहरे का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनके इस कार्य की जानकारी मिलते ही मरीज के परिजनों ने गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

समाज में ऐसे उदाहरण यह संदेश देते हैं कि जब हम सभी मिलकर एक-दूसरे की मदद करें, तभी जीवन सुरक्षित और सुंदर बन सकता है। नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे का यह कदम निश्चित रूप से धमतरीवासियों के लिए अनुकरणीय है।

Related posts