indianjagran.in
आस्थाधमतरी

समाजसेवी राहुल अग्रवाल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

धमतरी / होली के पावन अवसर पर युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी राहुल अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से प्रेम, भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस पर्व को सुरक्षित और मर्यादित तरीके से मनाए।

राहुल अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं से नशामुक्त होली खेलने, रासायनिक रंगों से बचने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या हुड़दंग से दूर रहकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की गरिमा का ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि “सच्ची होली वही है, जिसमें खुशियां सबके घर तक पहुंचे और किसी को असुविधा न हो।”
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित, संयमित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।

Related posts