indianjagran.in
आस्था

श्री श्याम मंदिर धमतरी में त्रि-दिवसीय भव्य फागुन उत्सव 2026 का आयोजन

धमतरी। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री श्याम मंदिर धमतरी में फाल्गुन माह के पावन अवसर पर 26 से 28 फरवरी 2026 तक त्रि-दिवसीय भव्य फागुन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तजन बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे।

26 फरवरी: भव्य निशान यात्रा और श्याम भजन संध्या
उत्सव के प्रथम दिवस 26 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में श्याम रसोई प्रसाद का वितरण किया जाएगा।संध्या समय भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा।

27 फरवरी: बाबा का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग
उत्सव के दूसरे दिन 27 फरवरी को बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा  छप्पन भोग अर्पण किया जाएगा।
रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी, जो “बाबा की इच्छा तक” चलेगी। इस दौरान भक्तगण भक्ति रस में डूबे रहेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत श्याम खिचड़ी प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया जाएगा।

28 फरवरी: श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ
उत्सव के अंतिम दिन 28 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस त्रि-दिवसीय फागुन उत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं।

फागुन के इस पावन अवसर पर बाबा श्याम की भक्ति में डूबेगा धमतरी शहर। 

Related posts