indianjagran.in
धमतरी

एसीबी अधिकारी बनकर घर में घुसे तीन युवक, लूटे लैपटॉप और 8 मोबाइल—परिवार को दी जेल भेजने की धमकी

धमतरी/रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम सोरम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने रूद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोपियों के तार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के नामों से जोड़े जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की शाम करीब 4 बजे तीन युवक पीड़ित के घर पहुंचे और खुद को एसीबी अधिकारी बताकर घर की तलाशी लेने लगे। जांच का वॉरंट मांगे जाने पर उन्होंने धमकाते हुए पीड़ित को हिरासत में लेने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के भाई को फोन पर बुलाकर ‘सेटलमेंट’ करने का दबाव बनाया गया और पैसों की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी गई।

इस दौरान आरोपियों ने घर से एक लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन लूट लिए,जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया है।

फिलहाल रूद्री पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में तीनों आरोपी शामिल हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related posts