indianjagran.in
छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट: अगले 3 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर/छत्तीसगढ़ में आज फिर झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें 18 जिलों – धमतरी, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और कोरिया – में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं यलो अलर्ट नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर में जारी हुआ है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

Related posts