
धमतरी/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे रजत जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रुद्री ने आज विशेष स्वच्छता मिशन चलाया। यह अभियान रुद्रेश्वर मंदिर एवं रुद्री घाट परिसर में आयोजित हुआ।

घाट व मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन से रविंद्र वर्मा, जिला समन्वयक (SBM) विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायत स्तर से सरपंच लष्मी बया, जनभागीदारी अध्यक्ष मुकेश यादव, उपसरपंच शुभम साहू, सभपति केशव साहू, सुनील अहीर, सचिव तेवदास मानिकपुरी सहित पंच सरोज सोनवानी, लष्मी ठाकुर, जयंत्री साहू, उर्मिला साहू, यसोदा ध्रुव, तुषार चंद्राकर, मनोज यादव, छाया साहू मौजूद रहे।
इसके अलावा स्थानीय हाई स्कूल के शिक्षक व बच्चे भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर रुद्री घाट और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

