indianjagran.in
धमतरीनगर निगम धमतरीविशेष

शहर का कोई कोना दूर नहीं,समस्या सुनते ही महापौर रामू रोहरा मौके पर — एक्शन ही पहचान

धमतरी/ शहर के विकास और जन-कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के चलते, महापौर रामू रोहरा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका काम करने का तरीका इतना त्वरित और सीधा है कि जनता उन्हें अब ‘सुपरफ़ास्ट महापौर’…… कहने लगी है।

जहां पहले नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब तस्वीर बदल चुकी है। शिकायत मिलते ही — चाहे मामला शहर के मुख्य बाज़ार का हो या किसी दूर-दराज़ वार्ड का — महापौर रोहरा खुद मौके पर पहुंच जाते हैं।

सुबह-सुबह स्कूटी लेकर निकल पड़ते हैं लगभग हर दिन की शुरुआत महापौर रोहरा स्कूटी से करते हैं। स्कूटी पर सवार होकर वे शहर के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण करते हैं। कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के वे अचानक पहुंचकर ज़मीनी हकीकत देखते हैं। उनकी यह शैली लोगों में लोकप्रिय हो गई है, क्योंकि वे बिना दिखावे के, सीधे जनता के बीच पहुंचते हैं।

हर शिकायत पर वे इंजीनियरों और निगम अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर खड़े होकर निर्देश देते हैं। इतना ही नहीं, अपनी मौजूदगी में समस्या का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करते हैं।

महापौर रोहरा अक्सर कहते है — शहर मेरा परिवार है, और परिवार के किसी सदस्य को तकलीफ़ हो, तो मुखिया को तुरंत पहुंचना चाहिए। मैं टेबल पर बैठकर नहीं, फील्ड में रहकर काम करने में विश्वास रखता हूं। जब तक जनता की समस्या हल नहीं हो जाती, तब तक चैन नहीं मिलता।”

जनता में बढ़ा भरोसा, बदली निगम की छवि
महापौर के इस तेज़ और जमीनी कामकाज वाले अंदाज़ ने जनता में नया भरोसा पैदा किया है। अब नागरिक बिना झिझक अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं सीधे उन्हें बता रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है — शिकायत की देर है, समाधान तुरंत मिलेगा।

उनके “ऑन-द-स्पॉट एक्शन” वाले रवैये ने नगर निगम के कर्मचारियों में भी नई ऊर्जा भर दी है। योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ी है, और जनता को अब एक जिम्मेदार, जवाबदेह प्रशासन का अनुभव हो रहा है।

महापौर रामू रोहरा का यह “एक्शन फर्स्ट मॉडल” न सिर्फ धमतरी में चर्चा का विषय है, बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।

Related posts