धमतरी/ग्राम तेलिनसत्ती में कलार समाज के तत्वावधान में भगवान सहस्त्रबाहु देव जी की जयंती का आयोजन दिनांक 05 नवंबर 2025, दिन बुधवार को अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। यह आयोजन सिन्हा कलार समाज भवन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, माताएं, बहनें, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु देव जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज की माताओं एवं बहनों द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे ग्राम में धार्मिक वातावरण का संचार कर दिया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु जी के जीवन चरित्र, आदर्शों और वीरता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उल्लास का रंग भर दिया।
समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों के सहयोग से आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश सिन्हा द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन ग्राम प्रमुख केशव सिन्हा ने करते हुए सभी समाजजन, माताओं, बहनों और युवा साथियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा रात्रि में समाज के सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाज ने एकता, सहयोग और संगठन की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ने जयकारों के साथ भगवान सहस्त्रबाहु देव जी की महिमा का गुणगान किया।
जय सहस्त्रबाहु भगवान
