indianjagran.in
आस्था

नवरात्रि पंचमी पर माँ बिलाई माता मंदिर में संगीतमय रामधुनी का आयोजन

धमतरी/नवरात्रि पर्व पर माँ विंध्यवासिनी मंदिर समिति धमतरी द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पंचमी तिथि पर माँ विंध्यवासिनी को रिझाने भक्तों की टोली संगीतमय भक्ति रस में सराबोर होगी।

माँ बिलाई माता मंदिर प्रांगण धमतरी में शुक्रवार, 26 सितम्बर की रात 8:30 से 11:00 बजे तक श्री रामधुनी एवं संगीतमय कीर्तन का आयोजन रखा गया है। आयोजक समिति ने शहर व आसपास के सभी धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। नवरात्रि की भक्ति भावना से ओतप्रोत यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव बनेगा।

Related posts