indianjagran.in
धमतरी

रानी सती दादी मंदिर में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ,महापौर रामू रोहरा व पार्षद, परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी से लिया आशीर्वाद

धमतरी/ महेंद्र शोरूम के सामने स्थित रानी सती दादी मंदिर में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल बना हुआ है। मंदिर में परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी का प्रवास चल रहा है, जिनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन जारी है।इस अवसर पर मंदिर परिसर में बनने वाले हॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ,महापौर रामू रोहरा नगर निगम के पार्षदों के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने रानी सती दादी के दर्शन कर नगर की खुशहाली और समृद्धि एवं शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए प्रार्थना किया उसके पश्चात सभी ने परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके आशीष वचन को सुना।

दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जब व्यक्ति ईमानदारी, करुणा और सेवा की भावना से समाज के लिए कार्य करता है, तब शहर और समाज दोनों में प्रगति सुनिश्चित होती है। उन्होंने धमतरी नगर की निरंतर उन्नति और नगरवासियों के सुख-शांति की कामना की।

प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा रानी सती दादी और परम पूजनीय अरुणा दीदी का आशीर्वाद धमतरी के लिए सौभाग्य है। ऐसी पावन उपस्थिति से शहर में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के सदस्य कमल अग्रवाल,सरिता अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल ,दया राम अग्रवाल,बिहारी लाल अग्रवाल,मोहन अग्रवाल,रिंकल गिनोरिया रमेश लाठ  श्रद्धालु और महिला मंडल की बहनों की उपस्थिति से वातावरण भक्ति और सकारात्मकता से भर दिया। सभी ने दीदी के वचन को मनोयोग से सुना और दादी से अपने-अपने परिवार की मंगलकामनाएं मांगीं।

 

 

Related posts