indianjagran.in
धमतरी

तिरंगे को सलामी, शहीदों को नमन – दिव्य धाम धमतरी में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

धमतरी/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य धाम सिविल लाइंस धमतरी के तत्वावधान में देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का गरिमा मय आयोजन उमंग उल्लास के साथ माननीय भ्राता मदन नेवारे जी पार्षद टिकरापारा वार्ड धमतरी, माननीय भ्राता डॉक्टर विभोर नंदा जी, माननीया बहन डॉक्टर आस्था नंदा जी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा आज हमें गर्व है कि हम आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं आज के दिन हमारा संविधान बना ।आज हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना है कि हमें अपनी भारत भूमि को स्वर्णिम भारत बनाना है ,अखंड भारत बनाना है ।परमात्मा की याद में रहकर अपने भारत देश को दिल से प्रेम करते हुए विकारों से भी भारत को मुक्ति दिलानी है।आज हम उन वीर शहीदों को भी याद करते हैं, श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं जिन्होंने देश प्रेम में अपना प्राण न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई है। मदन नेवारेजी ने अपने उद्बोधन में भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

डॉक्टर विभोर नंदा ने गणतंत्र का महत्व बताते हुएकहा कि हमारे देश के नागरिकों को संविधान द्वारा प्राप्त कर्तव्य और अधिकार का सही ढंग से परिपालन करने से ही श्रेष्ठ नागरिक और समृद्ध देश का निर्माण कर सकते हैं। झंडा रोहन के पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ , तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत नारे बोलकर भारत माता की महिमा का गुणगान कियागया।कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईश्वरीय परिवार के भाई-बहन उपस्थित थे

Related posts