indianjagran.in
नगर निगम धमतरी

पेंट द सिटी (चमकारी) के तहत, शहर के चिन्हांकित दीवालो पर, बेहतरीन चित्र प्रदर्शनी कर दीवालो पर सौंदर्यकरण कर अपने कला का अनूठा प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका

धमतरी/जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में पेंट द सिटी के तहत चमकारी थीम पर नगर निगम क्षेत्र में वॉल पेंटिंग को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत चयनित दीवारों पर वॉल पेंटिंग किया जाएगा। दीवारों पर बेहतरीन चित्र प्रदर्शनी का हुनर रखने वाले लोगों के लिए यह एक विशेष आयोजन साबित होगा। इस आयोजन के तहत एक दीवाल का क्षेत्रफल बॉक्स के रूप में पेंट करने के लिए दिया जाएगा, जिस पर बेहतरीन चित्र प्रदर्शनी प्रतिभागी को करनी होगी और सबसे अच्छे चित्र प्रदर्शनी करने वाले प्रतिभागी को इनाम से नवाजा जाएगा। यही नहीं दूसरा प्रतिभागी भी इनाम का हकदार होगा। शहर में दीवारों को सुंदर बनाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ताकि शहर के इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को यह अपनी और आकर्षित करें और शहर की सुंदरता भी बढ़ जाए। इस प्रतियोगिता में शहर का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है साथ ही स्कूली एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन इससे पूर्व पंजीयन करना आवश्यक है पंजीयन 28 अक्टूबर को प्रारंभ होगा और 29 अक्टूबर दिन बुधवार तक इसका पंजीयन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए निगम के कर्मचारी शशांक मिश्रा मोबाइल नंबर 9770119782, वेद प्रकाश साहू मोबाइल नंबर 9669119925 व लोकेश प्रजापति मोबाइल नंबर 8319336506 से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के दौरान दीवाल का एक क्षेत्रफल बॉक्स नुमा प्रतिभागी को प्रदान कर दिया जाएगा। जिसमें वह अपना हुनर दिखाते हुए चित्रकारी का प्रदर्शन कर पाएंगे। इनाम की बात करें तो प्रथम विजेता को 21000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा वहीं द्वितीय विजेता को 15000 का इनाम दिया जाएगा। एक दीवाल के क्षेत्रफल पर न्यूनतम एक व्यक्ति तथा अधिकतम पांच व्यक्ति मिलकर दीवाल पर चित्रकारी कर सकते हैं। चित्रकारी के लिए संपूर्ण सामग्री प्रतिभागी को स्वयं ही लाना होगा। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी यानी कि इससे पूर्व सभी को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के दौरान चित्रकारी के थीम को अवगत कराना होगा ताकि आपत्तिजनक वॉल पेंटिंग पर रोक लगाई जा सके। वॉल पेंटिंग के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की उम्र बंधन की सीमा नहीं है, शहर को सुंदर बनाने के लिए निगम सीमा क्षेत्र से बाहर के इच्छुक व्यक्ति भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी शशांक मिश्रा से संपर्क कर सकते है।

Related posts