धमतरी/समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए सूर्या साहू (35 वर्ष) बासपारा वार्ड निवासी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। उन्होंने मानस ब्लड बैंक में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। सूर्या साहू वर्तमान में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर सूर्या साहू ने कहा कि जन्मदिन के दिन लोग तरह-तरह से जश्न मनाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगर इस खास दिन पर हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद कर पाएं तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। रक्तदान करना सबसे बड़ा उपहार है, क्योंकि यह किसी की जिंदगी बचा सकता है। मैं हर युवाओं से अपील करता हूं कि वे भी आगे आकर रक्तदान करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
जन्मदिन जैसे खास दिन पर रक्तदान कर उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। उनके इस कदम की सराहना परिजनों, मित्रों व बैंक सहकर्मियों ने की। समाज में रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के लिए सूर्या साहू की पहल प्रेरणादायक है।

