धमतरी/ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के धमतरी आगमन पर पूरे शहर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। उन्होंने अपने धमतरी दौरे के अंत में अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन के साथ बुलेट पर सवार होकर उनके निवास स्थान की ओर रुख किया।

विशु देवांगन के निवास स्थान पहुंचने पर वार्डवासियों, स्थानीय नागरिकों और परिवार जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार और आत्मीय स्वागत किया। । उन्होंने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और जनता के बीच खुलकर संवाद किया।
उदय भानु चिब ने परिवार जानो से मिलकर विशु देवांगन द्वारा बीजेपी की नीतियों के विरोध में जनता के हक की निडरता से लड़ाई लड़ने की सराहना की। कांग्रेस का असली बल जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर धमतरी विधायक ओंकार साहू,डाक बंगला वार्ड पार्षद सुमन मेश्राम, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, वार्डवासी, कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।




