धमतरी/शहर के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक अजीब सी फुसफुसाहट है जो अब खुली चर्चा का रूप ले चुकी है।
सवाल सीधा है…. क्या शहर की प्रमुख पार्टी की गुटबाज़ी के पीछे किसी (सरकारी बाबू) का दिमाग काम कर रहा है? कार्यालयों के गलियारों से लेकर शहर के सबसे व्यस्त जगहों, हर चौराहे और चाय की दुकान पर इसी ‘गुप्त हाथ’….. की चर्चा ज़ोरों पर है।
सूत्रों के अनुसार, यह कर्मचारी अपनी कार्यक्षेत्र की सीमा लांघकर लगातार नेताओं और गुटों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा है। वह न सिर्फ़ संवेदनशील दफ़्तरी फ़ाइलों तक पहुँच रखता है, बल्कि कथित तौर पर उनकी गोपनीय जानकारियों को राजनीतिक विरोधियों या आंतरिक गुटों तक पहुँचा रहा है ताकि उनके हित सध सकें।
क्या है मामला?….. ‘बाबू’ की दोनों तरफ़ मेहरबानी का राज़?
हाल ही में हुए कुछ चौंकाने वाले फैसलों और रणनीतिक उठापटक के बाद यह शक और गहरा गया है। एक बड़े नेता का बयान लीक होना हो या किसी महत्वपूर्ण सरकारी योजना की अंदरूनी जानकारी समय से पहले सार्वजनिक होना—हर धागे की डोर किसी ‘अदृश्य बाबू’ की तरफ़ इशारा कर रही है।…..
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह ‘उक्त कर्मचारी’ पर दोनों इतना ‘मेहरबान’ क्यों है?……
वह सिर्फ़ सूचना नहीं दे रहा, बल्कि आग में घी डालने का काम भी कर रहा है, यानी ‘भड़काने’ का काम बखूबी कर रहा है। उसकी इस ‘निष्पक्ष’ गुटबाज़ी वाली भूमिका के पीछे क्या रहस्य है, यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है….
एक स्थानीय राजनीतिक विश्लेषक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “यह कर्मचारी सिर्फ़ सूचना नहीं दे रहा, बल्कि रणनीति भी बुन रहा है। वह किस गुट की क्या कमज़ोरी है और किसे कब, कौन सा ‘दस्तावेज़ी बम’ देना है। यह पूरी तरह से सेवा नियमों का उल्लंघन है और लोकतंत्र के लिए एक ख़तरा भी।”
दफ़्तर से लेकर राजनीति गलियारों तक गूंज
इस मामले की चर्चा का आलम यह है कि सामान्य जनजीवन भी इससे प्रभावित हो रहा है। एक-दूसरे पर शक कर रहे हैं, जिससे रोज़मर्रा के कामों में रुकावट आ रही है। यह मुद्दा अब नेताओं की आपसी रार से ज़्यादा मनोरंजक गॉसिप बन गया है। लोग इस ‘जासूसी’ की कहानियाँ चटखारे लेकर सुना रहे हैं।
क्या यह मास्टरमाइंड है या किसी बड़े राजनीतिक मोहरे का शिकार? और क्यों है यह दोनों तरफ़ इतना ‘मेहरबान’? आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ‘साजिश’ कहाँ तक जाती है…..
हो सकता है यह राजनीति का सामान्य हिस्सा है?
